बांसी,सिद्धार्थनगर : कार के दुर्घटना ग्रस्त होने से कार मे सवार एक युवक की मौत हो गयी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी,सिद्धार्थनगर। सोमवार की देर रात धानी रोड पर कोतवाली क्षेत्र के गोहर गांव के निकट अर्टीग कार के दुर्घटना ग्रस्त होने से कार मे सवार एक युवक की मौत हो गयी है तथा दो गंभीर रुप से घायल हो गये है जिनका इलाज गोरखपुर चल रहा है।
बस्ती जनपद रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम छपिया निवासी अजय कुमार 21 पुत्र राम प्रसाद बांसी कस्बा के शंकर नगर वार्ड निवासी गौरव मोदनवाल 25 पुत्र ध्रुवचंद्र व अकबरनगर वार्ड निवासी रोबिन 35 पुत्र लल्लू रात बारह बजे महराजगंज मे एक शादी मे शामिल होने के बाद लौट कर घर आ रहे थे। जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के गोहर गांव के पास पहुचे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे अजय कुमार पुत्र राम प्रसाद की मौके पर मौत हो गयी तथा रोबिनपुत्र लल्लू व गौरव मोदानवल पुत्र ध्रुव चंद्र गम्भीर रुप से घायल हो गए जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद पी एच सी बांसी के डाक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
