गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

होली व शबेबरात त्योहार के मद्देनजर दुद्धी, घोरावल, करमा,, शाहगंज थाना पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सोनभद्र

आगामी त्यौहार होली एवं शबे बारात के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी पर, क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा चौकी कस्बा शाहगंज/थाना घोरावल/थाना करमा पर तथा जनपद से समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थानों पर क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक-* उप जिलाधिकारी दुद्धी/क्षेत्राधिकारी दुद्धी की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी पर तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा कस्बा चौका शाहगंज/थाना घोरावल/थाना करमा पर आगामी त्यौहार होली एवं शबे बारात को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक जुगैल द्वारा थाना जुगैल पर तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल द्वारा चौकी उम्भा पर तथा जनपदी पुलिस द्वारा अपने-अपने थानों पर क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!