गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedसोनभद्र

जलौनी के नाम पर काटे जा रहें हरे पेड़ जिम्मेदार मौन,, सोनभद्र

बैरियाखाड़ी जंगल से जालौनी के नाम पर काटे जा रहे हरे पेड़,जिम्मेदार मौन

 

 

 

दुद्धी, सोनभद्र।

विंढमगंज वन क्षेत्र के बैरियाखाड़ी जंगल से जालौनी के नाम पर हरे पेड़ काटे जाने का मामला प्रकाश में आया हैं, जबकि सबकुछ जानकर भी वन विभाग मूक दर्शक बना हुआ हैं। हैरानी की बात तो यह हैं कि अभी कुछ वर्षों पहले ही उक्त स्थानों पर वन विभाग ने बड़े जोर-शोर से पौधरोपड़ करवाया था जिसे अब कुछ लोगों द्वारा जालौनी नाम पर हरे पेड़ बेखौफ़ काटे जा रहे हैं जिससे पर्यावरण संतुलन को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल होता हुआ नहीं दिख रहा हैं।

ग्रामीण हृदय, चंद्रिका, राधेश्याम, रिंकू आदि का कहना हैं कि गाँव में काटे जा रहे हरे पेड़ को लेकर वन विभाग को सूचित किया गया हैं लेकिन वन विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अभी तक काटे गए हरे पेड़ का जायजा नहीं लिया हैं जो चिंतनीय हैं।

 

 

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी इमरान ने बताया कि हरे पेड़ काटे जाने की कोई सूचना नहीं मिली हैं, यदि हरे पेड़ कटे हैं तो अभी तुरंत वन दरोगा एवं वन रक्षक को भेजकर दिखवाता हूँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!