Uncategorized
ऋतिक ने 10 चौके व 07 छक्के के साथ 79 बाल खेल कर बनायें 134 रन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के कोटिया बाजार निवासी ऋतिक त्रिपाठी ने दिल्ली में समर क्रिकेट क्लब और आर0के0बी0 टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के समर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर मे 255 रन बनकर आल आउट हो गयीं। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी आर0के0बी0 की टीम ने 22 ओवरों मे ही जीत हासिल कर लिया। आर0के0बी0 के स्टार बल्लेबाज ऋतिक त्रिपाठी ने मात्र 79 बाल खेलकर 134 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वहीं आर0के0बी0 टीम के आकाश ने 09 बाल में 31 रन की परी खेली और आदर्श ने 38 बाल खेलकर 72 रन की नाबाद पारी खेलकर अपना दूसरा मैच जीत लिया।
