गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

परीक्षा देने जा रहा छात्र बाइक फिसली घायल, प्राथमिक उपचार के बाद पहुचा परीक्षा केंद्र, करमा/सोनभद्र

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 7बजे हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक फिसलने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। और घायल बालक को करमा निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद तत्काल उसे परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया गया। थाना क्षेत्र के पुरखास गाव निवासी राजकुमार उम्र 16 वर्ष पुत्र जय श्री बाइक से करमा स्थित मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा में हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रहा था। वह बहोरिका गांव के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक फिसल गई और गिर गया जिससे उसको हाथ और पैर में चोट आई। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज कराने के बाद उसको परीक्षा केंद्र पर पहुचाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!