Uncategorized
पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा करमा क्षेत्र अन्तर्गत किया गया पैदल गश्त, लिया गया सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा, सुरक्षा का कराया गया एहसास, सोनभद्र
पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र,मीरजापुर द्वारा जनपद सोनभद्र के थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा करमा में किया गया पैदल गस्त*- *डी0आई0जी0 मीरजापुर द्वारा पैदल गस्त कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*- पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल, परिक्षेत्र मीरजापुर “आर0पी0 सिंह” द्वारा जनपद सोनभद्र के थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा करमा में पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा बालिका/महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल गस्त किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों को चेक गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। इस दौरान आम जनता से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी साथ ही कहा गया कि समाज में आपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस के साथ-साथ समाज के लोगों का भी अहम योगदान होता है यदि लोगों द्वारा सही समय पर पुलिस को अपराधियों की सूचना पहुंचाई जाए तो समाज में अपराधियों पर लगाम कसकर शांति व्यवस्था को कायम रखा जा सकता है। इसलिए लोगों से अनुरोध है कि सतर्क रहकर अपने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देकर समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दृष्टिगत क्षेत्र को सेंसिटाइज करने लिए सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यातायात, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


