Uncategorized
पिकप के चपेट में आने से युवक घायल, सोनभद्र
करमा थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव के समीप बुधवार को सुबह 7 बजे पिकअप की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह 7 बजे सत्यम पटेल 20 वर्ष पुत्र हीरालाल पटेल निवासी धौरहरा किसी काम से हिनौ ता गांव जा रहा था ज्योंही वह मदैनिया गांव के बाहर पहुंचा सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया ।जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी और परिजनों ने इसकोजिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज चल रहा है।


