गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

गोला : बच्चों ने खेत में लगाई आग 6 बीघा फसल जल कर राख

दैनिक बु़द्ध का संदेश
गोला/गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के गोला कौड़ीराम रोड़ स्थिति बरईपुरा उर्फ पड़ौली में घटही पोखरा के पास खेलने गये बच्चों से अज्ञानता में लगी आग जब तक अग्निशमन दल आग पर काबू पाता तब तक 6बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। पड़ौली चौराहे के दक्षिण घटही पोखरा हैं।

वहा पर आने जाने के लिए खड़ंजा लगा है। बृहस्पतिवार दिन में करीब 2.30 बजे निकट टोले के ही दो नाबालिग बच्चे खेल रहे थे। तभी अचानक से खेत में आग लग गई। आग लगते देख बच्चे भाग निकले। आग इतनी बिकराल थी कि लोगों के काबू में नही आ रही थी। तभी कीसी ने अग्निशमन दल को सुचना दी। तत्काल मौके पर पहुची। अग्निशमन की गाड़ी आग बुझाने में जूट गई। लेकिन तब तक श्याम बिहारी तिवारी का लगभग 1 एकड़, दुर्गेश पाण्डेय और पवन पाण्डेय का 3 बीघा और पुष्पा देबी का दो मंड़ा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। एक खेत स्वामी से बात करने पर उन्होंने बताया कि फसल काटने के लिए यहां हार्वेस्टर आने वाला था। हम देखने आ रहे थे कि हार्वेस्टर आया कि नही। तभी देखे कि इधर से दो लड़के जिनकी उम्र अभी आठ से दस वर्ष होगी भाग रहे हैं और खेत की तरफ देखा तो वहां से धुआं निकल रहा था। समझते देर नही लगी की बच्चों से अज्ञानता में आग लग गई।

Related Articles

Back to top button