गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

रावस्ट्सगंज पुलिस द्वारा 8 किग्रा 200 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, सोनभद्र

*थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एक अदद बोलेरो से 08 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एक अदद बोलेरो नं0 UP 65 BG 6955 01 से कुल 08 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर मौके से एक नफर अभियुक्त मनोज विश्वकर्मा पुत्र श्यामनरायन निवासी अमौलिया थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-052/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 1 मनोज विश्वकर्मा पुत्र श्यामनरायन, निवासी अमौलिया, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 29 वर्ष । *बरामदगी का विवरण-* 1. कुल 08 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद । 2. घटना मे प्रयुक्त एक अदद बोलेरो वाहन संख्या UP 65 BG 6955 । 3. एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, प्रभारी चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। 2. मुख्य आरक्षी विवेक सिंह, चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र। 3. आरक्षी दीपक कुमार, चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र। 4. आरक्षी राजेश कुमार, चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button