गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : अभियान चलाकर प्रशासन ने घूम रहे गौवंशीय को आस्थायी गौशालाओं में पहुंचाया

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी,सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन द्बारा गुरुवार को अभियान चला कर निराश्रित गौवंश को गौशाला में संरक्षित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार द्वारा विकास खण्ड बांसी के बांसी धानी मार्ग पर ग्राम कदमहवा, बांसी इटवा मार्ग पर ग्राम पंचायत उसका के ग्राम खजुरिया तथा ग्राम संग्रामपुर में निराश्रित गौवंश के संरक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस अभियान के लिए सभी विकास खण्ड में पर्यवेक्षण के लिए जनपद स्तरीय अधिकारी/नोडल अधिकारी लगाया गया है।

साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण द्वारा इस अभियान का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर विकास खंड में बीडीओ अरुण श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र, वसीकुर्रहमान, ग्राम पंचायत अधिकारी विमल कांत, अभिनव ओझा, ज्योति पांडेय, तनुश्री ओझा, प्रीति गुप्ता, अंबुजा जायसवाल आदि ने महदेवा लाला में 19 व रामगढ़ में 29 गौवंशीय को आस्थायी गौशालाओं में पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button