गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

संबिधान सर्वोच्च कानूनों का संग्रह है–दीपाली कुलश्रेष्ठ,, सोनभद्र

संविधान सर्वोच्च कानूनों का संग्रह है-- दीपाली कुलश्रेष्ठ ,, डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में "संविधान दिवस" बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपाली कुलश्रेष्ठ को पुष्प-गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। तत्पश्चात दीपाली कुलश्रेष्ठ ने संविधान सभा के अध्यक्ष एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान सभा के मसौदा समिति के सभापति बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्राचार्य राजकुमार के साथ-साथ सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी संविधान निर्माताओं को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। विद्यालय के विद्यार्थी सभा की हेड गर्ल रानू एवं हेड ब्वाय अख्तर रजा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने भी दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उसके बाद पूरा विद्यालय परिवार संविधान की प्रस्तावना को बोलकर शपथ लिया। कक्षा नौवीं से वेदांग शुक्ला, कक्षा दसवीं से ईशिता सिंह ,कक्षा ग्यारहवीं वाणिज्य का छात्र विशाल राव एवं जानशू गुप्ता ने संविधान के निर्माण एवं उसके महत्त्व पर प्रकाश डाला। मौलिक अधिकार लिखे हुए पोस्टर भी लहराए गये। विद्यालय के चारों सदन की छात्राओं ने नृत्य और संगीत के माध्यम से समा बांध दिया। अरविंद सदन की छात्राओं के राजस्थानी डांस को प्रथम पुरस्कार, श्रद्धानंद सदन की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत बांग्ला लोकनृत्य को द्वितीय तथा दयानंद सदन की छात्राओं के प्रर्यावरण संरक्षण पर आधारित नृत्य को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा मुंह मीठा कराया गया। मुख्य अतिथि दीपाली कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में बताया कि संविधान सर्वोच्च कानूनों का संग्रह है। संविधान सरकार को नियंत्रित करती है। नागरिकों को मिले सभी अधिकार संविधान से हीं मिले हैं। भारत के सभी नागरिकों को संविधान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने नृत्य संगीत के सभी प्रतिभागियों की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!