गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : किसान खाद बीज के लिये परेशान,प्रशासन अवैध स्टैण्ड से पैसे वसूलने मे मस्त- पूर्व विधायक लालजी यादव

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले में खाद बीज संकट को लेकर एवं बंद धान क्रय केन्द्रों समेत कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर बैरियर लगा कर स्टैण्ड के नाम पर जनता से अवैध वसूली के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव के अगुवाई में सपाई कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर भाजपा सरकार के खिलाफ पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव को ज्ञापन भी सौंपा। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात रही है।

जब किसानों को खाद बीज की जरूरत है। समितियों पर खाद का संकट खड़ा करके व्यापारियों से अधिक दाम पर बेचवाने का काम कर रही है। यादव ने कहा कि धान क्रय केन्द्र सिर्फ कागजों में हैं। जिसका फायदा साहूकार किसानों के धान को औन-पौनै दामों पर खरीद रहे हैं। निवर्तमान जिला महासचिव ने कहा कि बाढ़ के दौरान क्षति हुए फसलों का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिल पाया। जिसके कारण उनके समक्ष भुखमरी की नौबत खड़ी हो गयी है। ऐसे गेहूं की बुवाई पर संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, नपा अध्यक्ष बांसी मोहम्मद इद्रीश उर्फ पटवारी राइनी, चमन आरा राइनी, विजय यादव, राम सेवक लोधी, जावेद आलम उर्फ चुन्ने, विजय चौधरी, कलाम सिद्दीकी, रामू यादव, कृष्ण नाथ यादव, चंद्रजीत यादव, गोपाल प्रसाद, विश्वभर श्रीवास्तव, चंचल रावत, निजामुद्दीन, सुरेन्द्र मौर्य, रंगीलाल यादव, राम सागर चौधरी, घनश्याम जायसवाल, राकेश लोधी, अरुण लोधी, पिंटू गुप्ता, स्वरूप पांडेय, अंगद यादव, तिलक राम यादव आदि भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!