गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर : राष्ट्रीय पटल पर शिक्षक समस्याओं को रखने का काम कर रहा राष्ट्रीय शैक्षिक

कर्सर...........राष्ट्रीय शैक्षिक प्राथमिक संवर्ग ने किया भव्य स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उच्च शिक्षा संवर्ग का अध्यक्ष एमएलके पीजी कॉलेज के डॉक्टर प्रकाश मिश्रा एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ आलोक कुमार शुक्ला को बनाए जाने पर प्राथमिक संवर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत किया है कॉलेज के शिक्षा संकाय सभागार में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर जे पी पांडे ने करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक समुदाय के समस्याओं को राष्ट्रीय पटल पर रखकर त्वरित समाधान कराता है।

प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष डॉ रामानंद तिवारी उपाध्यक्ष डॉ शिवेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला अध्यक्ष विकास कांत पांडे ने उच्च शिक्षा संवर्ग कपिलवस्तु विश्वविद्यालय सिद्धार्थ नगर के अध्यक्ष पद पर डॉ प्रकाश मिश्रा एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ आलोक शुक्ला को बनाए जाने पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए दोनों पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया है जिला अध्यक्ष डॉ विकास कांत पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्य निरंतर जन जन के बीच पहुंचाए जा रहे हैं आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक समुदाय की आवाज बन चुका है उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी से एकजुट होकर निरंतर आगे बढ़ने की अपील की है संगठन महामंत्री अंकुर प्रताप सिंह एवं मंत्री विनोद कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक कर्मचारियों के समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के साथ जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर समाधान कराने का सबसे बड़ा संगठन है इस संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में सर्वाेच्च स्थान रखने वाले शिक्षक का सम्मान बरकरार रखना है संगठन कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह एवं संगठन मंत्री रवि ज्योति मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ निरंतर ब्लॉक तहसील जिला मंडल राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर वृहद पैमाने पर शिक्षक हित में कार्य करके संगठन को मजबूत कर रहा है कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर के के सिंह ने करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ प्राथमिक संवर्ग पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए आभार जताया है कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया इस दौरान महाविद्यालय मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह डॉक्टर दिनेश मौर्य डॉ राम रहीस डॉक्टर एस के त्रिपाठी लेफ्टिनेंट डॉक्टर देवेंद्र चौहान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंत्री विनोद कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह जिला महामंत्री अंकुर प्रताप सिंह संगठन मंत्री रवि ज्योति मिश्रा सीमा सिन्हा सहित महाविद्यालय के अन्य अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे हैं।

Related Articles

Back to top button