Uncategorized
सुबह उठते सूर्य को अर्घ दे होगा छठ महापर्व का समापन, करमा/सोनभद्र
व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ दे कर शुरू हुई रात्रि जागरण उपासना । सुबह उगते सूर्य को अर्घ दे होगा छठ महापर्व का समापन। ग्राम प्रधान पांपी ने कसया छठ घाट पर किया भव्य व्यवस्था। स्थानीय विकास खण्ड के ग्रामीण अंचलों में छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है रविवार को सुबह से ही छठ पूजा व्रती महिलाओ द्वारा शाम होते ही डूबते सूर्य को अर्घ दे रात भर सूर्य उपासना किया जाएगा। सुबह होते ही भगवान भास्कर को पहला अर्घ दे माता बहने अपने घरों को जाएंगी तथा छठ पूजा का समापन किया जाएगा।हर वर्ष की भांतिइस वर्ष भी नव युवक गणेश लक्ष्मी सेवा समिति कसया के पदाधिकारियों एव ग्राम प्रधान नागेन्द्र सिंह मौर्य द्वारा, लाइट टेण्ट के साथ रात्रि जागरण हेतु चल चित्र सिनेमा की ब्यवस्था के साथ छठ पूजा करने वाली महिलाओं के नहाने के बाद कपड़ा बदलने की उचित व्यवस्था भी किया गया है।नवयुवक गणेश लक्ष्मी पूजनोत्सव के अध्यक्ष राधे श्याम ने बताया की छठ व्रती महिलाओं के ठंड को देखते हुए तंबू साम्याना के साथ मनोरंजन के लिए देवी जागरण में प्रधान नागेन्द्र मौर्य के द्वारा किया गया है क्षेत्र के मदैनिया तालाब,धौरहरा ताताब,सिरविट नहर,करकोली,सिरसिया जेठी,सिरसिया ठकुराई आदि स्थानों छठ घाट सजे दिखे।छठ पूजा को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह अपने टीम के साथ भ्रमण करते देखे गए।



