गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ पीडितों की हर सम्भव मदद करेगा न्याय एक संकल्प- अध्यक्ष राम कृष्ण पाण्डेय

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। न्याय एक संकल्प के अध्यक्ष राम कृष्ण पाण्डेय ने क्ड से बात कर बाढ़ में दवा आदि उपलब्ध कराने को कहा और अपने घर 200 लोगों को रोकने के लिए भी कहा। पाण्डेय ने जिलाधिकारी संजीव रंजन से बात कर ग्राम टडिया दवा एवं नाव की व्यवस्था करने के लिए कहा जिलाधिकारी ने राम कृष्ण पाण्डेय से बात करके तहसीलदार सदर से तुरंत व्यवस्था करने के लिए कहा, ग्राम टडिया निवासी विजय भान मिश्र के द्वारा फोन कर दवा के अभाव में 2 लोगों की मृत्यु की सूचना दी गई।

और प्रशासन तथा किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा अभी तक कोई हालचाल नहीं लिया गया जिस पर राम कृष्ण पाण्डेय ने कहा कि हर संभव मदद की जाएगी और तहसीलदार तथा जिलाधिकारी से भी पाण्डेय ने जोगिया, बड़गो, बंगरा सहित सभी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के बारे में प्रशासन से मदद करने के लिए कहा,पाण्डेय ने अधिकारियों से बात कर यह भी कहा कि यदि कोई हमारे घर रुकना चाहे तो 200 लोगों की व्यवस्था पाण्डेय स्वयं करेंगे और हमेशा न्याय एक संकल्प लोगों के मदद के लिए खड़ी है।

Related Articles

Back to top button