सिद्धार्थनगर : भूख से मर रही गाये, प्रशासन मौन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के बढ़नी ब्लॉक में एक गौशाला की एक ऐसी विचलित करने वाली तस्वीरें सामने देखने को मिली है। जिसे यकीन कर पाना मुश्किल होगा। जहा शासन की तरफ से गौशालाओं के लिए लाखों का फंड दिया जा रहा है। इन गायों की स्थितियों को सुधारने के लिए तो वही गौशाला के भीतर हर दिन भूख प्यास से मरती गाय अधिकारियों के लिए इन गायों की मौते महज़ बीमारी से होती दिख रही है। क्योंकि अधिकारी अपना बचाव करते हुए यह बता रहे है कि वह गाय बीमार थी। लेकिन सबाल है कि जब वह बीमार है तो उन का ईलाज क्यों नहीं कराया जा रहा। गौशाला के अन्दर दो गाय अपनी मौत का इंतज़ार कर रही है। बता दें कि मामला सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लॉक का है जहां जुगडिहवा में गौशाला बनी हुई है।
लेकिन इस गौशाला की हालत बद से बदतर हो चुकी है। गाय भूख प्यास से मर रही है। चारा में सिर्फ भूसा खिलाया व पीने के लिए गन्दा पानी ही दिख रहा है गौशाला की देखरेख करने वाले वक्ति ने बताया कि गौशाला के भीतर लिखित में अस्सी गाए हैं, जो हमको मिल रहा है वही हम खिला रहे है। इस पूरे मामले को लेकर जब जुगडिहवा गांव के ग्राम सचिव हीरा सिंह से बात की तो ग्राम सचिव ने बताया गाय जो हैं वह बीमारी से मर रही है। जो बीमार है उनका इलाज भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूसे की व्यवस्था है भूख की वजह से नहीं बल्कि बीमारी की वजह से उनकी मौत हो रही है। लेकिन इन सबके बीच गौशाला में हो रही गायों की मौत के जिम्मेदार कौन है जिसकी वजह से गौशाला की देखरेख ना हो पाने की वजह से गौशाला की हालत बद से बदतर होती जा रही है।



