गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध जन संवाद, सांसद जगदंबिका पाल ने किया सम्मानित

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में गरीब कल्याण, डिजिटल सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना के विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति मिली है। आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसे देशवासियों के विश्वास, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल बर्डपुर के शक्ति केंद्र मोहनाजोत स्थित बूथ संख्या 55 एवं 58 पर आयोजित कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने डॉ. जितेंद्र जैसवाल और राजकुमार चौधरी (मास्टर साहब) को अंगवस्त्र, बुके और बुकलेट भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक रणजीत चौधरी, बूथ अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, सरवन दुबे, दुर्गेश चौधरी, रजत उपाध्याय, सभासद प्रतिनिधि महावीर, दिलीप सिंह, मुरारी सिंह, विजय कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!