गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसआईआर के बाद भी वोटर लिस्ट में नामों की पुनरावृत्ति, कार्यशैली पर उठे सवाल रू मणेन्द्र मिश्रा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जोगिया एसआईआर प्रभारी एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने मतदाता सूची में कथित त्रुटियों को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में भी नामों की पुनरावृत्ति सामने आ रही है, जो निर्वाचन आयोग के शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची के दावे पर प्रश्नचिह्न लगाती है।शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बभनी, परसोहिया, डबरा, नगपरा, जमहिरिया, खेतवल मिश्र सहित एक दर्जन बूथों पर आयोजित बैठकों में मतदाता सूची का मिलान करने के बाद मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि कई स्थानों पर एक ही मतदाता का नाम दो बार दर्ज है। उन्होंने दावा किया कि नए वोटर लिस्ट में कई मामलों में केवल ईपीआईसी नंबर बदला गया है, जबकि मतदाता का नाम, संबंधी का नाम, आयु और मकान संख्या समान है।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बूथ संख्या 294 खेतवल मिश्र एवं 296 डबरा की मतदाता सूची में साफिया खातून का नाम दो बार दर्ज है। इसी प्रकार बूथ संख्या 289 बभनी में सोनू तथा कृतिका मिश्रा के नाम भी समान विवरण के साथ दो अलग-अलग क्रम संख्याओं पर अंकित हैं।मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी शीघ्र ही निर्वाचन अधिकारी से मिलकर बूथवार मतदाता सूची की कमियों एवं कथित त्रुटियों के साक्ष्य प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर अभियान चलाकर मतदाता सूची की खामियों को चिन्हित करेगी तथा फर्जी अथवा दोहराए गए नामों को हटाने की मांग करेगी।उन्होंने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची की पुनः जांच कर त्रुटिपूर्ण एवं फर्जी प्रविष्टियों को अविलंब हटाने की मांग की।बैठक के दौरान मंजूर खान (बीडीसी), अजय चौरसिया, संजय यादव, सूरज भास्कर, शिवरतन निषाद, जावेद अख्तर, मदन निषाद सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!