गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मोबाइल नंबर बदलकर खाते से उड़ाए 35 लाख, बैंक का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व कर्मचारी को ग्राहक के खाते से करीब 35 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। लगभग दो वर्ष की जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार, पीड़ित के खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदलकर आरोपी ने नया एटीएम कार्ड जारी कराया और यूपीआई सक्रिय कर लाखों रुपये निकाल लिए। वर्ष 2024 में रकम गायब होने के बाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर जांच शुरू की गई।जांच में सामने आया कि आरोपी मो. शबान अख्तर, जो पहले बैंक में कर्मचारी था, ने बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी का फायदा उठाकर पूरी साजिश रची। उसने खाते से धनराशि निकालकर अपने परिचितों के खातों में भी ट्रांसफर की थी। क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को संतकबीरनगर जनपद के दुधारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने लालच में आकर ठगी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही ठगी की रकम और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!