गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पयागपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने हटवाया कब्जा

पयागपुर (बहराइच)। तहसील पयागपुर अंतर्गत ग्राम सभा सचौली में सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से कब्जा हटवाया। इस दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
बताया जाता है कि रास्ते पर अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए अभियान चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कराया।
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों और मार्गों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!