उत्तर प्रदेशगोंडादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गोंडा : गरीब असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

दैनिक बुद्ध का संदेश
मनकापुर गोंडा रूसर्दी का सितम बढ़ाने के साथ ही समाज के निर्धन असहाय लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचने के लिए गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बढ़ाते ठंड को देखते हुए गौरा विधानसभा क्षेत्र में गरीब असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया है। रविवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर खान प्राथमिक विद्यालय के परिसर में शीत लहर को देखते हुए असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित बुजुर्गों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किया।
कंबल लेने के लिए गांव के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए बभनजोत ब्लॉक क्षेत्र से आए हुए 250 लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।




