महंगी किताबो और फीस को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर द्वारा निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस, महंगी पुस्तकों के सिंडिकेट और आर.टी.ई. (त्ज्म्) प्रवेशों में अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान को सौंपा। जिला संयोजक अनुराग ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी (छब्म्त्ज्) की सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की अत्यधिक महंगी किताबें अनिवार्य की जा रही हैं। इस कमीशनखोरी के खेल को तत्काल बंद किया जाए।नगर मंत्री कीर्ति ने बताया कि जिले के कई निजी शिक्षण संस्थान बिना किसी ठोस आधार के प्रतिवर्ष भारी फीस वृद्धि कर रहे हैं। नियम विरुद्ध ली जा रही श्डेवलपमेंट फीसश् और अन्य शुल्कों पर अंकुश लगाया जाए। नगर मंत्री रेहरा आदेश गौड़ ने कहा कि शिक्षा का अधिकार (त्ज्म्) अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के प्रवेश में कई स्कूल टालमटोल कर रहे हैं। वर्तमान सत्र में हुए प्रवेशों की भौतिक जाँच कराई जाए ताकि पात्र बच्चों को उनका अधिकार मिल सके। पूर्व जिला संयोजक अम्बुज भार्गव ने बताया कि सात दिन के भीतर कार्यवाई की माँग की गई है। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो एबीवीपी उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी। इस दौरान शिवा तिवारी, आकाश कौशल, अजीत, सूरज गुप्ता, मनीष पासवान, सचिन यादव, अनुपम, रवि, पंकज आदि अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




