गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: राष्ट्र निर्माण में स्वामी विवेकानंद का अप्रतिम योगदान।- सी.डी.ओ., जयेंद्र कुमार

जिला एकीकरण समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश

सिद्धार्थनगर: जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थ नगर के तत्वावधान में विकास भवन सभा कक्ष में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री जयेंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वामी विवेकानंद का अप्रतिम योगदान रहा है। स्वामी जी ने युवाओं से आह्वान किया था कि उठो जागो और अपने लक्ष्य पर पहुंचने तक प्रयासरत रहो।

अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने अमेरिकी भाइयों व बहनों से संबोधन कर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। हम सभी को स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर समाज के चतुर्दिक विकास में सहयोग प्रदान करना चाहिए एवं विश्व मंच पर भारत की आध्यात्मिक व पुरातन संस्कृति को आलोकित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा होनी चाहिए एवं उन्हें नशा व सामाजिक कुप्रवृत्तियों से दूर रहना चाहिए ।आज विश्व मंच पर अपनी संस्कृति का आपसी संस्कृति का आदान-प्रदान भी करना होगा ,तभी भारत विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो सकेगा। स्वतंत्रता संग्राम में भी स्वामी जी का काफी योगदान रहा है ।उन्होंने युवाओं को राष्ट्र प्रेम व सामाजिक समरसता की भावना से प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण में अपना प्रमुख योगदान दिया ।हमारा राष्ट्र ऐसे महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से ऋणी है। उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री एसपी अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से विश्व मंच पर भारत को गौरवान्वित किया। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर समाज सुधार का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। कार्यक्रम को अरुण कांत सिंह उप पुलिस अधीक्षक सदर ,डॉ जीवन लाल मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जयशंकर प्रसाद सदस्य स्थाई लोक अदालत ,राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष संकल्प सेवा समिति ,अवधेश प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष पेंशनर्स, संदीप कुमार नेहरू युवा केंद्र व युवक मंगल दल के अरविंद कुमार यादव समेत तमाम लोगों ने स्वामी विवेकानंद पर अपने विचार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का आयोजन संचालन तथा अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ शंकर ने किया ।उक्त अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिश्चंद्र यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड,डॉ आरके दर्शन उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत तमाम अधिकारी युवा व स्काउट गाइड के वॉलिंटियर्स तथा महिलाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!