बूथ लेबल अधिकारियों ने किया मतदेय स्थलों पर रहकर दावे और आपत्तियों का निस्तारण

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद मे अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावा एवं आपत्तियों की प्राप्ति।अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22.02.2026 को जनपद के समस्त 2978 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजित कराया गया, जिसमें बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों उपस्थित रहकर दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की गयी।यह अभियान मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित कराया गया।आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जायें एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर कर दिया जाये तथा कोई भी अनर्ह मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में विद्यमान न रहें। विशेष अभियान दिवस के दिन जनपद में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों पर भ्रमण करके, बी0एल0ओ0 द्वारा प्राप्त किये गये दावे और आपत्तियों की जानकारी प्राप्त की गयी।



