गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कपिलवस्तु नगर पंचायत में नितेश पाण्डेय ने ली सभासद पद की शपथ

दैनिक बुद्ध का संदेश
कपिलवस्तु। नगर पंचायत कपिलवस्तु कार्यालय के सभागार में गुरुवार को नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता नितेश पाण्डेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर जनसेवा का संकल्प लिया। उपजिलाधिकारी सदर कल्याण सिंह मौर्य ने उन्हें शपथ दिलाई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद नितेश पाण्डेय ने कहा कि वे नगरवासियों के विश्वास और आशीर्वाद को सर्वाेपरि रखते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि नामित सदस्यों के जुड़ने से नगर पंचायत के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने सभी से पूर्ण निष्ठा के साथ क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करने की अपील की।विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही ने नामित सदस्यों को सरकार और संगठन के बीच सेतु बनकर जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने भी सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, चेयरमैन डीसीएफ अजय उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि, जिला कार्यालय मंत्री गगन श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम, अधिशासी अधिकारी नवीन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, सभासद एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!