रमेश मणि त्रिपाठी बने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी, संगठन ने जताया भरोसा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चिल्हिया मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी को जिला मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।रमेश मणि त्रिपाठी का संगठनात्मक सफर वर्ष 2001 में बूथ अध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2007 से 2014 तक मंडल उपाध्यक्ष, 2014 से 2019 तक मंडल महामंत्री तथा दो वर्षों तक मंडल संयोजक के रूप में पार्टी की सेवा की।उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने वर्ष 2019 में उन्हें चिल्हिया मंडल अध्यक्ष बनाया। बेहतर कार्यों के आधार पर 2023 में उन्हें पुनः मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2019 से 2026 तक लगातार संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए अब पार्टी ने उन्हें जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व देकर सम्मानित किया है।पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि रमेश मणि त्रिपाठी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।




