भाजपा प्रशिक्षण अभियान में नीतियों पर जोर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान-दीपक मौर्य

दैनिक बुद्ध का संदेश
पकड़ी, सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ राजस्थान अतिथि भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मण्डल के सभी पदाधिकारीयों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने भाजपा के इतिहास एवं विकास के बारे में लोगों को प्रशिक्षित किया तथा प्रथम सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती साधना चौधरी ने किया वर्ग प्रभारी विनीत कमलापुरी ने कार्यक्रम का संचालन किया जिला पदाधिकारी सच्चिदानंद चौबे ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, विधानसभा प्रभारी पवन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेकार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा भाजपा के इतिहास को बताते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई, जिसका उद्देश्य कांग्रेस के एकछत्र प्रभुत्व के बीच एक मजबूत राष्ट्रवादी विकल्प प्रस्तुत करना था। जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी तथा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे का विरोध करते हुए “एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा दिया। उन्होंने बताया कि 1977 में आपातकाल के बाद जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हुआ, लेकिन वैचारिक मतभेदों के चलते यह प्रयोग सफल नहीं हो सका। इसके बाद 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, जिसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने। उन्होंने “गांधीवादी समाजवाद” के माध्यम से पार्टी को व्यापक जनाधार देने का प्रयास किया उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में पार्टी ने यह संकल्प लिया कि राम लला हम आयेंगे मंदिर वही बनाएंगे इस संकल्प को पूरा करने का कार्य हमारी पार्टी ने किया आज पार्टी के अच्छे कार्यों की बदौलत आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई मोदी जी के नेतृत्व ने पार्टी विकास की नई गाथा लिख रही है इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को सीख लेकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए, ताकि 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रही श्रीमती साधना चौधरी ने कार्यक्रम मके समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




