उत्तर प्रदेशबहराइच
उप निरीक्षक दीपक सिंह को सौंपी गई पयागपुर थाने की कमान

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर/बहराइच। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पयागपुर थाना अध्यक्ष संजय सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। चर्चित जगदेव यादव हत्याकांड का समय रहते खुलासा न हो पाने के कारण कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर कुण्डासर चौकी इंचार्ज दीपक सिंह को पयागपुर थाने की कमान सौंपी गई है। तेज तर्रार होने के नाते पुलिस अधीक्षक बहराइच ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर थाना प्रभारी पयागपुर के रूप में भेजा है। नए थाना अध्यक्ष के आ जाने से अपराधियों में भी खलबली मच गई है। अपने सख्त लहजे के रूप में भी जाने जाते हैं। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग की सख्ती और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।




