तीसरा होली मिलन समारोह एवं क्षत्रिय परिचय सम्मेलन सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में कार्यक्रम की शुरुआत समाज के सम्मानित वक्ताओं के विचारों से हुई।जिनमें शिक्षा,संगठन, सामाजिक सुधार और क्षत्रिय गौरव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक संदेश दिए गए।सबसे पहले अर्जुन प्रताप सिंह जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का सबसे मजबूत आधार है।इसके बाद विष्णु सिंह (सह संगठन मंत्री) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेरणा ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह समारोह समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक मंच पर लाकर नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में समाज में फैली कुरीतियों पर चिंता व्यक्त की और सभी से आग्रह किया कि हम मिलकर इन कुरीतियों का बहिष्कार करें तथा एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण करें।कार्यक्रम के संस्थापक भगवान सिंह ने मंच को संबोधित करने का अवसर देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। जय सिंह सोम (संरक्षक) ने अपने उद्बोधन में सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज को अपने रहन-सहन, खान-पान और व्यवहार में सुधार लाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रिश्तेदारी से अधिक समाज के प्रति लगाव होना चाहिए और अपने अधिकारों की लड़ाई एकजुट होकर लड़नी चाहिए। समाज से सीखकर सुधार करने और संगठित रहने का उन्होंने विशेष आग्रह किया।शेर सिंह (अध्यक्ष) जी ने समाज के इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला।उन्होंने समाज में सुधार लाने, कुरीतियों को समाप्त करने और अन्य क्षत्रिय समाजों से अच्छी परंपराओं को अपनाने की बात कही।उन्होंने दहेज मुक्त विवाह, सादगीपूर्ण शादी और समाज के लिए सहयोग (डोनेशन) की परंपरा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।एमएलसी मंजू सिंह जी ने सभी बंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हमें अपनी विरासत को संभालने में हुई पूर्वजों की गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने क्षत्रिय धर्म का पालन करने, आर्थिक रूप से मजबूत बनने और कानूनी प्रक्रियाओं में जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने परिवार रजिस्टर जैसी जरूरी सरकारी प्रक्रियाओं में समाज के लोगों को सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।इस प्रकार यह कार्यक्रम केवल एक सभा नहीं बल्कि समाज के जागरण,एकता और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।हमें विश्वास है कि ऐसे विचार और संकल्प भविष्य में समाज को और अधिक संगठित,शिक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस अवसर कार्यक्रम में संस्थापक भगवान सिंह,संरक्षक जय सिंह सोम, उपाध्यक्ष दीप सिंह,महासचिव नगेन्द्र प्रसाद सेन, महामंत्री डा.ओमप्रकाश सिंह,संगठन मंत्री राम मनोज सिंह, विष्णु सिंह, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, मण्डल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह,सचिव वीर सिंह,मण्डल प्रवक्ता अर्जुन प्रताप सिंह,शेषनाथ सिंह,प्रदीप सिंह प्रबंधक,रामानंद सिंह प्रधान बरौली,बलराम सिंह,नर सिंह, देवकुमार सिंह,पिंटू सिंह, राजेश सिंह,संजीव सिंह,दिलीप सिंह एवं समस्त क्षत्रिय समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे।




