युवक परनाबालिग से छेड़खानी करने का आरोपपॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

दैनिक बुद्ध का संदेश
इटवा। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर नाबालिग पुत्री से छेड़खानी, मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने शनिवार को थानाध्यक्ष मिश्रौलिया को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी शमशेर (35) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।महिला की तहरीर के अनुसार, उसकी 12 वर्षीय बेटी शनिवार सुबह करीब 7ः30 बजे गांव से दूर स्थित एक पुल के पास से गुजर रही थी।इसी दौरान आरोपी शमशेर साइकिल से वहां पहुंचा और बच्ची को साइकिल पर बैठने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी और जबरन साइकिल पर बैठाने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई भी की।थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।




