गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आई अंतिम संस्कार को जा रही बस, बुजुर्ग की मौत व तीन झुलसे

घटना में मृतक के परिजनों को 5 लाख तथा घायलों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देगा विद्युत विभाग- विवेकानंद मिश्रा, एसडीएम शोहरतगढ़

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या जा रही एक निजी बस 11 हजार बोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलसकर घायल हो गए।जानकारी के अनुसार लखनपारा गांव निवासी रामनरेश साहनी (70) का बीती रात्रि निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए रविवार को परिजन और ग्रामीण बस से अयोध्या जा रहे थे। बस जब करौंदा नानकार गांव के बाहर मोड़ पर पहुंची, तभी एक वाहन को साइड देने के दौरान सड़क किनारे झूल रहे हाईटेंशन तार से बस छू गई और करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से श्याम सुंदर गुप्ता (60) पुत्र सितई की मौत हो गई, जबकि बुद्धि सागर, जगदीश साहनी और राम अजोर साहनी झुलसकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही चिल्हिया थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं एसडीएम विवेकानंद मिश्र मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि घटना में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 1-1 लाख रुपये का मुआवजा विद्युत विभाग की ओर से दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!