गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

बलरामपुर। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, सीजेएम अनूप कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बंदियों हेतु भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बैरकों की साफ-सफाई, रसोईघर एवं चिकित्सालय की स्थिति की भी समीक्षा की। डीएम ने कहा कि बंदियों के पुनर्वास एवं सुधारात्मक गतिविधियों जैसेकृ व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!