गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएमने बघौली विकासखंड कार्यालय के सभी पटलों का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज विकासखंड बघौली कार्यालय के सभी पटलों/अनुभागों का सघन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पत्रावलियों के सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव, पटल से संबंधित पत्रावलियों के नियमानुसार व त्वरित निस्तारण, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित कार्यालय/पटल सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सभी कक्षों एवं कक्ष से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति, प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया तथा विकासखंड स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मनरेगा के वर्तमान स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। एनआरएलएम योजना के अन्तर्गत प्रगति की जानकारी ली गयी तथा आईजीआरएस रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर 10 से 12, ग्रांट रजिस्टर ,जीपीएफ पासबुक, सेवा पुस्तिका, मनरेगा योजना अंतर्गत डेली स्टेटस, कार्य पूर्णता एवं मानव दिवस प्रोग्रेस रिपोर्ट आदि की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित कार्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे समय से आफिस आयें और जनता की जो भी समस्याएं आती है उनका त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। साथ ही साथ शिकायतों का भी स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश एवं अन्य विकास खण्ड के अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र यादव सहायक विकास अधिकारी दीप श्रीवास्तव व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!