गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

भानपुर में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भानपुर/बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आरएसएस के रामनगर इकाई द्वारा भानपुर में भव्य शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। यह आयोजन संगठन की अनुशासन, राष्ट्रीय भावना और समाज सेवा की प्रतिबद्धता को उजागर करने के लिए किया गया। शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में उकड़ा हनुमान मंदिर से भानपुर कस्बे से होते हुए तहसील प्रांगण पहुंचकर संपन्न। संचालन मार्ग के किनारे स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा और शंखनाद के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया। नारों और भारत माता की जय आदि उद्घोषों से कस्बा गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह नीरज जी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, सेवा भाव और राष्ट्र चेतना को बढ़ावा देना था। आज शताब्दी वर्ष में प्रवेश करते हुए हम इन मूल्यों को और प्रगाढ़ करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघ विभिन्न समाज कल्याण कार्यक्रमों, जन संपर्क अभियानों, युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों को और व्यापक रूप से लाएगा। उन्होंने कहा कि संघ सौ साल से व्यक्ति निर्माण की सतत प्रक्रिया चला रहा है और देश हित ही इसका मूल उद्देश्य रहा है। इसी लक्ष्य को साकार करने के लिए संघ ने पंचतंत्र सूत्र परिवार संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य पर आधारित जागृति अभियान पूरे देश में प्रारंभ किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रामनगर श्री यशकांत सिंहजी, मण्डल अध्यक्ष रामनगर श्याम नाथ चौधरी जी, भाजपा नेता नितेश शर्मा जी , भाजपा नेता मनोज सिंह जी ,गिरजेश मिश्र जी ,गिरजेश यादव जी वीर श्रीवास्तव जी , जिला प्रचारक सर्वेंद्र जी , विष्णु सिंह जी ,प्रमोद प्रजापति जी ,राकेश उपाध्यय जी,अरुण जी ,प्रशांत सिंह जी सहित अनेकों स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!