एनएमएमएस परीक्षा में श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के छात्रों की शानदार सफलता

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा (एनएमएमएस) सत्र 2026-27 में श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के कक्षा 8 के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया है।परीक्षा में अमरजीत कुमार मौर्य ने जनपद में 19वां स्थान प्राप्त किया, जबकि अरविंद कुमार (पुत्र तौलेश्वर, निवासी महुवरिया, नौगढ़) ने 40वां स्थान हासिल किया। दोनों सफल छात्र किसान परिवार से संबंध रखते हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री संजय सिंह, प्रधानाचार्य विनय अनमोल सहित शिक्षक मधुरेंद्र कुमार मिश्र, हृदय नारायण मिश्र, रणजीत चौधरी, विनय कुमार गुप्त, गिरिजेश सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दिया है।




