गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्र ने किया भव्य स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।जनपद मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के सम्मान में बीते दिन भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्र सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया तथा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वागत समारोह में प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्र ने भी अपने समर्थकों एवं टीम के साथ उपस्थित रहे। भाजपा पदाधिकारी सहित डा0 पवन मिश्र ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्र ने अपने सामाजिक वक्तव्य में कहा कि दीपक मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दीपक मौर्य एक कर्मठ, जुझारू और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास और जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!