
*नाली की सफाई नही होने से सड़क पर बह रहा पानी,*
विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत मिश्री में पासवान बस्ती की ओर जाने वाली सड़क के किनारे निर्मित नाली की लंबे समय से सफाई न होने के कारण जलनिकासी व्यवस्था पूर्णतः बाधित हो गई है। नाली जाम रहने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर निरंतर बह रहे पानी के कारण मार्ग दलदल में तब्दील होता जा रहा है। विद्यालय जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं दैनिक कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को विशेष असुविधा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत भी कराया गया है,
स्थानीय निवासियों ने आशंका व्यक्त की है कि गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र नाली की समुचित सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान आकृष्ट करते हुए समस्या के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और संभावित बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

