मुडिला बुजुर्ग व रमवापुर तिवारी गांव में लगाया गया ग्राम चौपाल कार्यक्रम

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुडिला बुजुर्ग एवं रमवापुर तिवारी में गांव की समस्या गांव में समाधान करने की मंशा को लेकर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुडिला बुजुर्ग में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव राम सिंह तो वहीं रमवापुर तिवारी में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव राम स्वरुप गुप्ता ने किया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा योजना/जी राम जी (विकसित भारत-गारन्टी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बैंकिंग बीमा सेवा आदि जानकारी के साथ मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार मसाला पावडर बनाने के गृह उद्योगों की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के सजी राम जी योजना (पूर्व मनरेगा योजना) पर बृहद चर्चा किया गया। इसी क्रम में बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रश्म एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में सचिव राम स्वरुप गुप्ता एवं ग्राम प्रधान समेत विभागीय अधिकारियों ने गांव की मीना चौधरी व गीता देवी की गोद भराई रश्म अदा की तो वहीं गांव के सम्राट पुत्र उमेश तिवारी को अन्नप्राशन कराकर उनके उत्तम स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनायें दी, तो वहीं महिला विकास संस्थान से ब्लॉक ऑफिसर अमन शर्मा ने ग्रामीणों को बाल विवाह के मुद्दों पर शपथ ग्रहण करवाकर उन्हें जागरूक किया। इस दौरान मुडिला बुजुर्ग में प्रधान प्रतिनिधि कमलेश दूबे, रोजगार सेवक राम लगन, पंचायत सहायक अंजनी शर्मा, सफाई कर्मचारी तुलसीराम, विश्वनाथ सहानी, सुखपाल शर्मा, रेखा, चौधरी, सुरेखा, चौधरी, दीपेन्द्र कुमार सहित रमवापुर तिवारी गाँव में ग्राम प्रधान सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।




