गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

श्रीश्याम मंदिर वार्षिक उत्सव को लेकर बैठक संपन्न,तीन दिवसीय श्रीश्याम मंदिर वार्षिकोत्स शुरू

दैनिक बुद्ध का सदंेश
गोन्डा। जनपद के ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव तीन दिवसीय कल 3 फरवरी से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को लेकर रविवार को देर शाम श्री श्याम मंदिर में पदाधिकारियों की एक बैठक अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका के नेतृत्व में की गई। जिसमें तीन दिवसीय कार्यक्रमों पर विचार रखा गया। बैठक में श्री श्याम मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने बताया कि 3 फरवरी को श्री राणीसती दादी जी के नाम की मेंहदी का कार्यक्रम सुबह 11बजे से सांयकाल 5 बजे तक होगा। जिसमें सभी महिला पुरूष भक्त दादी जी के नाम की मेंहदी अपने – अपने हाथों में लगाएंगी।कमेटी के सदस्य उत्कर्ष सिंघल और अरिहंत जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि 4 फरवरी को निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पहली यात्रा रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निकलकर अग्रसेन चौराहा होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी पर पहुंचेगी और दूसरी यात्रा चौक बाजार के राधाकृष्ण मंदिर से निकलकर ,पीपल चौराहे होते हुए नगर में भ्रमण करते हुए पुलिस चौकी पर पहुंचकर होकर दोनों यात्राएं श्री श्याम मंदिर में पहुंचकर बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित करेंगे। ट्रस्ट के प्रबन्धक गोविंद जालूका ने बताया कि 4 फरवरी बुधवार को सांयकाल 5 बजे से बाहर के आए हुए भजन गायको द्वारा श्री श्याम भजनामृत वर्षा होगी। और 5 फरवरी गुरुवार को सांयकाल 4 बजे से देर रात्रि तक प्रभु की इच्छा तक होगी। गायकों में कोलकाता से भजन गायक निवेश शर्मा(गोलू )खलीलाबाद से सुप्रसिद्ध भजन गायक सरदार महेंद्र सिंह रोमी,इंदौर से सावन नागदा,जयपुर से आयुष सोमानी और गोंडा से भजन गायक पंकज निगम होंगे।मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।बैठक में श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका, गोविंद जालूका,अरिहंत जैन, उत्कर्ष सिंघल, राजेश बंसल,विशाल बंसल, अनिल मित्तल,विमलेश सिंघल,अजय अग्रवाल, विजय काबरा,सुधीर तुलस्यान,शिखर अग्रवाल,देवेश जालान,पुनीत बंसल,पंकज मोदी,घनश्याम ताजपुरिया, आशीष भावसिंहका, विमलेश अग्रवाल,शलभ गर्ग,राम मनोहर अग्रवाल,संजय शर्मा,दौलत राम शर्मा श्री श्याम मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष मीना अग्रवाल,सरोज अग्रवाल,पूनम मित्तल,नीतू गर्ग, प्रीति अग्रवाल, प्रेमलता सिंघल,उमा ताजपुरिया, संतोष अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!