सांडे़ खुर्द ने सोहरवलिया की टीम को 40 रन से हराया

दैनिक बुद्ध का सदंेश
मेंहदावल के मिश्रौलिया मिश्र में आयोजित हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता
संत कबीरनगर।मेंहदावल विकास खंड के मिश्रौलिया मिश्र ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मईला में नव युवक क्रिकेट क्लब द्वारा कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ रविवार को हुआ उद्घाटन मैच में सांड़ेखुर्द ने सोहरवलिया को 40 रन से हरा दिया मैच का उद्घाटन समाजसेवी शैलेंद्र यादव ने फीता काटकर किया।मैच का शुभारंभ करने से पहले शैलेन्द्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि कछार क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराना एक पुनीत कार्य है जिससे यहां के खिलाड़ियों के प्रतिभा का पता चलेगा तथा जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद फीता काटकर मैच का शुरुआत कराया क्रिकेट मैच दस ओवरों का खेला गया जिसमें सांड़ेखुर्द की टीम ने निर्धारित ओवर में 110 रन बनाया जिसमें सिंटू ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली जिसके जबाब में सोहरवलिया की टीम ने मात्र 70 रन ही बना सकी शानदार प्रदर्शन के लिए सिंटू को कमेटी द्वारा मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस दौरान ज्ञानेश्वर मिश्र अनुपम मिश्र,अजीत ऊर्फ काजू यादव,शैलेंद्र यादव,पिंटू निषाद,बेचू निषाद,गुलशन कुमार,बृजेश कुमार,विजय प्रकाश,हजरत अली,अच्छेलाल, विकास कुमार,गोविंद समेत तमाम खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद रहे।




