गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में गत दिनों पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सत्र 2024-25 के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मासिक प्रतियोगिताओं एवं अन्तरसंकाय ‘विविधा’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह एवं सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने कहा कि पुरस्कार समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और प्रतिभा को मान्यता देकर उन्हें सम्मानित करना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरित करने, उनका मनोबल बढ़ाने तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम होते हैं। यह सफलता को स्वीकार करने और सराहने का एक महत्वपूर्ण मंच है। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह एवं सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने भी सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्तरसंकाय प्रतियोगिता में एकल गायन के लिए विज्ञान संकाय को प्रथम, बीएड को द्वितीय तथा कला संकाय को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। समूह गायन में कला संकाय को प्रथम, विज्ञान संकाय को द्वितीय एवं वाणिज्य संकाय को तृतीय पुरस्कार मिला। एकल नृत्य (छात्रा वर्ग) में कला संकाय प्रथम, बीएड द्वितीय एवं विज्ञान संकाय तृतीय स्थान पर रहा, जबकि छात्र वर्ग में वाणिज्य संकाय को प्रथम, कला संकाय को द्वितीय एवं बीएड को तृतीय पुरस्कार दिया गया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में कला संकाय प्रथम, बीएड द्वितीय एवं विज्ञान संकाय तृतीय स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त मासिक प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों, खेल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं विशिष्ट छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान एवं डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रो. अरविंद द्विवेदी, प्रो. एस.पी. मिश्र, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सद्गुरु प्रकाश, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. लवकुश पाण्डेय, डॉ. अवनीन्द्र दीक्षित, डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. बी.एल. गुप्त, राहुल कुमार, कृतिका तिवारी, श्रीनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!