उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
फुटुक गांव में घूमते हुए संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा

सिद्धार्थनगर। जिले के नौगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत फुटुक गांव में देर रात घूमते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा। आपको बता दें कि संदिग्ध व्यक्ति ने लखनऊ का रहने वाला बताया। ग्रामीणों ने पहले उससे पूछ-ताछ की और फिर पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान प्रवेश शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिना किसी हिंसा के संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान अनिल, राकेश, शिवकुमार और नीरज सहित कई ग्रामीण मौजूद रहें।पुलिस ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें। साथ ही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।




