चिल्हियां पुलिस ने थाना क्षेत्र के ड्रोन कैमरा संचालकों के साथ सुरक्षा की दृष्टिगत किया बैठक

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिल्हियां रामदेव द्वारा गुरुवार को थाना स्थानीय पर थाना क्षेत्र के ड्रोन कैमरा संचालकों के साथ सुरक्षा की दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर क्षेत्र एवं जनपद के विभिन्न ड्रोन कैमरा संचालकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में ड्रोन कैमरा संचालन से जुड़ी विधिक प्रावधानों, सुरक्षा मानकों तथा ड्रोन के दुरुपयोग की रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई तथा ड्रोन प्रचालन अनुमति दिए जाने के सम्बन्ध में उ0प्र0 ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति-2023 में दिये गये निर्देशों से ड्रोन संचालकों को अवगत कराया गया तथा उच्चाधिकारीगण के द्वारा प्राप्त आदेशो-निर्देशों को बताया गया। वहीं आवश्यक हिदायत की गई एवं उनके कैमरों का विवरण थाना स्थानीय पर उपलब्ध कराये जाने हेतु बताया गया।




