गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

रतन नाथ बाबा की शोभायात्रा नेपाल के चौघड़ा से देवीपाटन मंदिर पहुंची

बलरामपुर/तुलसीपुर। में 2 अप्रैल चौत्र नवरात्र की पंचमी को पीर रतन नाथ जी की शोभायात्रा परंपरागत रूप से नेपाल के चौघड़ा से भारत के देवीपाटन मंदिर पहुंचती जहां देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी के नेतृत्व में समय माता मंदिर पत्र देवता को पहुंचाया गयाहै जहां मंदिर में पंचमी से और नवमी तक नेपाल से आए हुए पुजारी ही माता जी की पूजा करते हैं। पीर रतन नाथजी की शोभायात्रा नेपाल के रतन नाथ मंदिर चौघडा से चलकर कोयलावास होते हुए जनकपुर रूकती है जहां उनकी पूजा अर्चना की जाती है उसके बाद तुलसीपुर में प्रवेश होने से पहले पवित्र सीरिया नाले के तट पर स्थित मंदिर पर रुक कर यहां भी पूजा अर्चना होती है और सुबह 6रू00 बजे शोभा यात्रा नगर के पुरानी बाजार से होते हुए हनुमानगढ़ तिराहे से हरैया तिराहा होते हुए देवीपाटन मंदिर पहुंचती है शोभा यात्रा में जहां हजारों की संख्या में नेपाल से आए हुए श्रद्धालु रहते हैं वहीं शोभायात्रा में नेपाल के विभिन्न नेपाल के संस्कृतियों का दृश्य देखने को मिला जिसमें तुलसीपुर सहित आसपास क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भी भाग लेते हैं शोभा यात्रा की अगुवाई नगर के विभिन्न संस्थाओं ने की जिसमें प्रमुख रूप से व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने लाल चौराहा स्थित फौहारा चौराहे पर स्वागत द्वार बनाकर फूलों से स्वागत किया जिसमें व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि महामंत्री रूपचंद गुप्ता उपाध्यक्ष सरदार बबलू सिंह कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता रामगोपाल कसौधन मंत्री मीडिया प्रभारी जय सिंह राधे श्याम कौशल आदि रहे वही श्री पीर रतन नाथ पात्र देवता समिति तुलसीपुर दिलीप गुप्ता के अगुवाई में शोभा यात्रा की अगुवाई में देवीपाटन वार्ड नंबर एक के सभासद मीना कुमारी किन्नर ने शोभायात्रा में हाथी के ऊपर बैठकर लोगों पर फूल बरसाया वही हेली कॉप्टर की तरह उड़ने वाला पैराशूट मोटर पूरे नगर में घूम कर शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा करता रहा जो लोगों की उत्सुकता का केंद्र बना रहा हर वर्षों से अलग हटकर नेपाल की संस्कृतियों का एक से बढ़कर एक रतन नाथ और मां पाटेश्वरी के नारे लगाते रहे और लोग फूल बरसाते रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!