गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत तुलसीपुर विकासखंड में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत बेला बेली एवं ग्राम पंचायत खैरानिया बेलासपुर में व्यापक रूप से मनरेगा बचाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार एक सुनियोजित साजिश के तहत श्रमिकों के अधिकारों पर हमला कर रही है। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने और धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और बेरोजगारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी श्रमिकों के हक की इस लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलरामपुर शिवलाल कोरी ने की। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार की योजना नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों के जीवन पर प्रहार है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राजबहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी, तिरुयुगी नारायण द्विवेदी, मनरेगा कोऑर्डिनेटर विनय कुमार मिश्रा, अवधेश पाल सिंह, आशीष कुमार यादव, विश्वनाथ यादव, उमेश यादव, ग्राम प्रधान हनुमंत यादव, पारसनाथ यादव, अमेरिका कुरील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!