गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत रोईनिहवा में ठेकेदारी प्रथा से हुए विकास कार्यों में बड़ा गोलमाल

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद जिम्मेदारों के मिलीभगत से ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है। सूत्रों की मानें तो विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोरही उर्फ रोईनिहवा में जहां ग्राम प्रधान, सचिव एमबी करने वाले जेई व ठेकेदार के आपसी गठजोड़ से सरकारी धन का बन्दरबांट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पिछले पांच वर्षों में होने वाले विकास कार्यों पर नजर डाले तों गांवों में विकास के नाम पर कुछ लोगों के निजी खातों व फर्म के नाम पर सरकारी धन का बन्दरबांट किया गया है। उक्त ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है और विकास के नाम पर सरकारी धन का बन्दरबांट किया गया है। ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक समेत अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा, पंचायत निधि और अन्य विकास कार्यों में भारी अनियमितता व हेरफेर कर धांधली करने का मामला प्रकाश में उजागर हो रहा है। पंचायत भवन में लाइब्रेरी, इन्टरलाकिंग, मिट्टी कार्य, नाली, खड़न्जा, स्कूल मरम्मत, दवा छिड़काव, साफ सफाई, एमडी एम शेड, नाली ढक्कन आदि विकास के नाम पर ग्राम प्रधान व सचिव ने निर्माण कार्यों में वास्तविक खर्च से कहीं अधिक भुगतान व अनियमितता कर सरकारी धन का बन्दरबांट किया गया है। वहीं कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में होने वाले इन विकास कार्यों की जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!