उ0प्र0 ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ शाखा बढ़नी का अध्यक्ष चुने गये वीरेन्द्र कुमार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वितीय की ब्लॉक शाखा बढ़नी का चुनाव सोमवार को विकास खण्ड बढ़नी सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें उपस्थित सफाई कर्मचारियों द्वारा सर्व सहमति से वीरेन्द्र कुमार को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष व धर्मराज को मंत्री पद पर चुना गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास खण्ड बढ़नी का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव संघ के जिला संगठन मंत्री हिन्देश कुमार राव की अध्यक्षता में सर्व सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार, मंत्री पद पर धर्मराज, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, संगठन मंत्री पद पर शंकर और संप्रेक्षक पद पर अनूप कुमार गौतम, आदि सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। संघ के जिला संगठन मंत्री हिन्देश कुमार राव ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। सभागार में उपस्थित संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। उक्त अवसर पर संघ के जिला संगठन मंत्री हिन्देश कुमार राव, सच्चिदानन्द , अजय बहादुर, नितेश कुमार, हरिश्चन्द्र चौधरी, प्रेम प्रकाश चौबे, कुबैर, जितेन्द्र बहादुर सिंह, महबूब आलम, गोविन्द कुमार, राम नरेश, सुभाष भारती, जगदीश, शिव कुमार, राज देव, भागीरथी आदि लोग उपस्थित रहे।




