गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बूथ स्तर पर पहुंचकर मतदाताओ का नाम सूची मे जोड़ने का दिया निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
इटवा/सिद्धार्थनगर। बूथ स्तर पर बीजेपी की बड़ी तैयारी बूथ दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश द्विवेदी वा चेयर मैन विकास जायसवाल ने बूथ स्तर पर पहुँचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया को मजबूती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं से फॉर्म-6 (नए मतदाता पंजीकरण) और फॉर्म-8 (मतदाता विवरण में संशोधन) भरवाने का कार्य गंभीरता से कराने को कहा। इस क्रम में बूथ महादेव घुरहू पर उस समय विशेष स्थिति देखने को मिली, जब एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने अधिकारियों से मतदाता फॉर्म भरे जाने की प्रगति को लेकर चर्चा की और साथ ही क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने और त्रुटियों को समय रहते ठीक करने में किसी तरह की लापरवाही न हो। डॉ. सतीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ ही चुनाव की असली बुनियाद होता है, और यदि बूथ मजबूत है तो संगठन स्वतः मजबूत होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि नियमित रूप से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाती है। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है। पार्टी की रणनीति का सबसे अहम पहलू यही है कि प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता भी बूथ स्तर तक पहुँचकर कार्य करते हैं। यही कारण है कि भाजपा संगठनात्मक रूप से अन्य दलों की तुलना में अधिक मजबूत दिखाई देती है। वहीं दूसरी ओर, विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कई पार्टियों के नेता केवल फोन कॉल या मौखिक निर्देशों तक सीमित रह जाते हैं, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन कमजोर पड़ता है और चुनावी नुकसान उठाना पड़ता है। कुल मिलाकर, बूथ दिवस के मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी की सक्रियता ने यह साफ संकेत दे दिया है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोई भी ढील देने के मूड में नहीं है और संगठन को नीचे से ऊपर तक मजबूत करने की रणनीति पर लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!