गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

थानाक्षेत्र ढेबरुआ के मधवानगर गांव में चोरों का आतंक जारी, एक मकान को बनाया अपना निशाना

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र ढेबरुआ के पुलिस चौकी बढ़नी अन्तर्गत मधवानगर गांव में सोमवार की बीती रात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाते हुए पूरे घर को खंगाल डाला। जिसमें घर के अन्दर रखा गैस सिलेण्डर, चावल आदि कीमती सामान उठा ले गये। प्राप्त जानकारी मुताबिक मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि घर परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गये थे। जब वापस लौटकर आये तो देखा कि घर के मेन गेट का दरवाजा बन्द था। चोर बाहर से छत के रास्ते अन्दर कमरे में घुसकर घर में रखा गैस सिलेण्डर, चावल आदि कीमती सामान उठा ले गये। वहीं सन्दूक में रखे कपड़े आदि इधर-उधर फेंककर पूरे घर को खंगाल डाला। जिसमें करीब दस-बारह हजार रुपये का कीमती सामान नुकसान होना बताया जा रहा है, जिसकी लिखित शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई है। आपको बता दें कि अभी एक सप्ताह पहले भी उसी गांव में एक ही रात दो घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया था। जिसमें मुराली गौड़ व मंगरे गुप्ता के घर से बैग व बाक्स उठा ले जाकर बगीचे में तोड़ डाला था। उक्त सम्बन्ध में थाना प्रभारी ढेबरुआ का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!