गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रशिक्षक पुलिस बल के भविष्य का निर्माण करते हैं – एसएसपी डा0 अभिषेक महाजन

सिद्धार्थनगर। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को पुलिस प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाये जाने के उद्देश्य से ट्रेनिंग दे रहे प्रशिक्षकों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं समय पालन पर विशेष बल देते हुए कहा गया कि प्रशिक्षक पुलिस बल के भविष्य का निर्माण करते हैं। उनके द्वारा दिया गया प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों के कार्य-व्यवहार, पेशेवर दक्षता एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एसएसपी डॉ0 अभिषेक महाजन ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान नवीनतम कानूनों, आधुनिक पुलिसिंग, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, मानवाधिकार तथा जनसंवेदनशील पुलिसिंग जैसे विषयों को विशेष रूप से शामिल किया जायें। साथ ही व्यवहारिक प्रशिक्षण, ड्रिल एवं फील्ड आधारित अभ्यास पर भी जोर देने के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण से सम्बन्धित अपने अनुभव, सुझाव एवं समस्याएं साझा की गईं, जिन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गम्भीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षकों से अपेक्षा की कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण कार्य को सम्पादित करें।इसी दौरान गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में हो रही तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान व लाइन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!